सावधान बिहार! अगला 48 घंटा बेहद सर्द, पटना IMD ने जारी कर दिया ठिठुरन का येलो अलर्ट

Bihar Mausam Update: बिहार में पछुआ हवाओं ने तापमान गिरा दिया है। अगले दो दिनों में और ठंड बढ़ेगी। कई जिलों में घना कोहरा छाएगा। ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ेगी। दिन में धूप रहेगी, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ेगी।;

Update: 2024-12-12 09:10 GMT
सावधान बिहार! अगला 48 घंटा बेहद सर्द, पटना IMD ने जारी कर दिया ठिठुरन का येलो अलर्ट
  • whatsapp icon

पटना: बिहार में अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट की उम्मीद है। पछुआ हवाओं के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी। आइये जानते हैं कि अगले 48 घंटे तक बिहार का मौसम कैसा रहेगा।

शुक्रवार को 12 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पछुआ हवाओं के कारण बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। हिमालय की तराई वाले जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को 15 जिलों में मध्यम से घना कोहरा और 12 जिलों में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन में धूप निकलेगी, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन शाम और सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

पटना, गया, पूर्णिया और फारबिसगंज में अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट आएगी। हाल ही में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। इसका असर बिहार के कई जिलों में भी दिख रहा है। काफी समय बाद बर्फबारी और बारिश हुई है, जिससे ठंड बढ़ गई है।

बिहार में चल रही उत्तर पश्चिमी हवाएं

बिहार में अभी सर्द उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ी है। इसलिए हिमालय की तराई वाले जिलों में देर रात और सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। बाकी जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। सुबह जैसे ही हवा तेज होगी, कोहरा छंट जाएगा और धूप निकल आएगी। मतलब दिन में मौसम साफ रहेगा।

Tags:    

Similar News