OMG! बहस करते-करते पति की जीभ काट दी पत्नी, निगल भी गई! बिहार के गया में गजब कांड

बिहार के गया से सनसनीखेज मामले सामने आया है। यहां पर एक पत्नी पति से बहस करते-करते उसकी जीभ काट कर निगल गई है।;

Update: 2025-07-24 06:07 GMT

गया: बिहार के गया जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई। खिजरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति की जीभ काट ली। आरोप है कि उसने जीभ को निगल भी लिया। मामूली कहासुनी का ऐसा खौफनाक अंत शायद ही कभी देखा गया हो। घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने गुस्से में आकर पति छोटे दास की जीभ को दांतों से काट डाला। ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी ने जीभ को काटकर निगल भी लिया। घटना के बाद परिजन घायल छोटे दास को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां भी वे आपस में झगड़ने लगे।

हालांकि, इस घटना के 24 घंटे बाद भी खिजरसराय थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जानकारी से इनकार कर रही है। वहीं, खिजसराय के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मीना राय ने इस घटना की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि जीभ कटा हुआ एक मरीज कल रात लाया गया था। उसकी पत्नी ने ही जीभ काट दी थी। काफी ब्लीडिंग हो रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया का मरीज खतरे से बाहर है, चिंता की कोई बात नहीं।

Similar News