बंद कमरे में देवर के साथ भाभी, बाहर से 'वो' वाला नजारा देख रहे थे नाना, रंगे हाथ धराए तो हिला 3 परिवार

कटिहार के के पंचवर्गा गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव की एक विवाहिता कविता कुमारी, जो एक बच्ची की मां भी है, वह अपने ही चचेरे देवर जीत कुमार साह के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई है।;

Update: 2025-07-29 07:05 GMT

कटिहार: बिहार के कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के पंचवर्गा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कविता कुमारी नाम की एक विवाहित महिला, जो एक बच्ची की मां भी है, अपने चचेरे देवर जीत कुमार साह के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। कविता के नाना छेदी सिंह ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद पंचायत हुई और कविता ने अपने पति से अलग होकर जीत के साथ रहने का फैसला किया।

दरअसल, कविता की शादी तीन साल पहले पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के टिंकू साह से हुई थी। दोनों की एक डेढ़ साल की बेटी भी है। कुछ समय से कविता अपनी मां के साथ पंचवर्गा गांव में रह रही थी। यहीं पर वह अपने ननिहाल में जीत से छुप-छुप कर मिल रही थी।

बताया जा रहा है कि कविता ने जीत को पश्चिम बंगाल से बुलाया था। दोनों दोपहर में कविता के ननिहाल में मिलने वाले थे। लेकिन किसी को भनक लग गई और लड़की के नाना और कुछ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पिटाई भी हुई और उन्हें ग्रामीणों के सामने पेश किया गया।

यह खबर पूरे गांव में फैल गई। पंचायत के सदस्यों को भी इस मामले में दखल देना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। करीब छह महीने पहले भी कविता और जीत के बीच प्रेम संबंध सामने आया था। तब परिवार वालों ने मिलकर मामला सुलझा दिया था और दोनों को अपने-अपने जीवन में वापस जाने की सलाह दी थी।

लेकिन इस बार मामला गंभीर था। पंचायत में कविता और उसके पति टिंकू साह को बुलाया गया। वहां दोनों ने आपसी सहमति से लिखित में अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। कविता ने पति के साथ रहने से मना कर दिया और जीत के साथ ही जीवन बिताने की इच्छा जताई। टिंकू साह ने भी पत्नी को अपनाने से इनकार कर दिया।

एक और हैरान करने वाली बात यह है कि जीत कुमार साह की शादी 3 अगस्त को होने वाली थी। लेकिन वह कविता के प्यार में इतना अंधा हो गया कि उसने अपनी शादी भी तोड़ दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने तीन परिवारों को हिला दिया है। सबसे दुखद बात यह है कि एक मासूम बच्ची का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

Tags:    

Similar News