क्यूटी पाई लगीं राधिका मर्चेंट, महाकुंभ से लौटने के बाद मुंबई अकेले दिखीं, शादी के बाद भी नहीं बदला फिगर

अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट मुंबई में अकेले स्पॉट हुई हैं। उन्हें कॉफी शॉप के बाहर देखा गया है। बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ गपशप के लिए कॉफी शॉप आई थीं। इस दौरान राधिका मर्चेंट बेहद क्यूट लगी हैं।;

Update: 2025-02-13 14:47 GMT

मुकेश अंबानी की छोटी बहू बेहद चुलबुली हैं। अभी वह महाकुंभ से परिवार के साथ स्नान कर लौटी हैं। वहां भी वह छा गई थीं। गुरुवार को उन्हें मुंबई में अकेले स्पॉट किया गया है। अपने दोस्तों के साथ राधिका मर्चेंट मस्ती के मूड में निकली थीं। इस दौरान पैप्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया है। राधिका मर्चेंट अपनी लग्जरी कार से सिंगल व्हाइट ट्रेस में पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षाकर्मियों की तगड़ी टीम थी। पैप्स को देखकर राधिका मर्चेंट मुस्कुरा रही थीं। उन्होंने गाड़ी के सामने खड़ी होकर पोज भी दिए हैं। राधिका मर्चेंट को देखकर लग रहा था कि शादी के बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वह बिल्कुल क्यूटीपाई लग रही थीं। साथ ही खूबसूरत मुस्कान से अपने फैंस का दिल जीत रही थीं। उनकी यह अदाएं सोशल मीडिया पर वायरल है। कई बॉलीवुड पैप्स ने राधिका मर्चेंट के वीडियो शेयर किए हैं। उन्हें एक कॉफी शॉप के बाहर स्पॉट किया गया था। बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ कॉफी पीने आई थीं। लंबे अर्से बाद राधिका मर्चेंट को मुंबई में अकेले देखा गया है। वह हमेशा परिवार के साथ ही दिखती हैं।


दरअसल, राधिका मर्चेंट की शादी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से हुई है। दोनों की शादी जुलाई महीने में हुई थी। इससे पहले प्री वेडिंग फंक्शन भी हुए थे। शादी के बाद 2025 में राधिका मर्चेंट का पहला न्यू ईयर था। इस मौके पर भी जामनगर में बड़ा जश्न हुआ था। इस पार्टी में भी बॉलीवुड सितारों का मेला लगा था। छोटी बहूरानी होने की वजह से राधिका मर्चेंट को परिवार का भरपूर लाड प्यार मिलता है। साथ ही ससुर मुकेश अंबानी भी अपनी दोनों बहुओं को खूब प्यार देते हैं। कई कार्यक्रमों में राधिका मर्चेंट को मुकेश अंबानी के साथ भी देखा जाता है।

वहीं, गुरुवार को जो राधिका मर्चेंट का वीडियो सामने आया है। उससे देखकर लगता है कि उनमें शादी के बाद भी कोई बदलाव नहीं आया है। साथ ही फिगर भी नहीं बदला है। आज उन्होंने सिंगल व्हाइट ड्रेस के साथ सिर्फ गले मंगलसूत्र कैरी किया था। साथ ही कोई मेकअप भी नहीं था। इसमें भी राधिका मर्चेंट बेहद सुंदर लग रही थीं। उनके चाहने वालों की नजरें नहीं हट रही थी। उनके चेहरे पर मासूमियत झलक रही थी। देखने से लग ही नहीं रहा था कि राधिका मर्चेंट शादीशुदा हैं। 

Similar News