ऊपर से नीचे तक ब्लैक ही ब्लैक, स्वैगी लुक में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कहां से लौटे?

पेरिस में छुट्टियां मनाने गए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 15 मार्च की रात लौट आए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान वह लुक्स की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।;

Update: 2025-03-16 04:26 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लंबे समय बाद एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों ऊपर से नीचे तक ब्लैक लुक में एयरपोर्ट पर दिखे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ब्लैक ओवरकोट पहना था। साथ ही दोनों ने काला चश्मा कैरी किया था। पैप्स को देखकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पोज दिए हैं।

दोनों काफी दिनों से बाहर थे। 15 मार्च की रात दोनों इंडिया लौटे हैं। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। रणवीर सिंह ने आंखों पर ब्राउन ग्लासेस पहने थे। साथ ही अपने लुक को ब्लैक स्नीकर्स के साथ फाइनल किया था। ओवरऑल रणवीर सिंह का लुक देखें तो वह काफी डैशिंग था।


बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कुछ पल बिताने के लिए पेरिस गए हुए थे। अब दोनों वहां से लौट आए हैं। दीपिका पादुकोण भी आँखों पर चश्मा लगाए हुए हैं। वहीं, रणवीर सिंह उनका हाथ थामे चल रही हैं। उनका स्वैग फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

हालांकि ड्रेसिंग को लेकर दोनों ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं। कुछ लोग इनकी ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठा रहे हैं। रणवीर सिंह पर यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने दीपिका पादुकोण का फैशन सेंस खराब कर दिया है। क्योंकि तस्वीरों में दिख रहा है कि कपल ने भारी भरकम ओवरकोट और स्वेटशर्ट पहना है।

एक यूजर्स ने यह भी लिखा कि शायद वहां बर्फ गिरी है और आज मुंबई में हैं। वहीं, एक ने लिखा कि मुंबई में इतनी गर्मी है। ऐसे में भाई साब ये कैसे।

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर महीने में ही दीपिका पादुकोण ने बच्ची को जन्म दिया था। उनकी बेटी का नाम दुआ है। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण काम से ब्रेक ली थी। 

Similar News