Aadar Jain Wedding: चाची सास टीना अंबानी पर भारी पड़ीं श्लोका मेहता, ग्रीन वाले हार से दिखाया ताज होटल में ठाठ

मुंबई के ताज होटल में करीना कपूर खान की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन की शादी हो रही है। शादी समारोह में मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता भारी भरकम हार पहनकर पहुंचीं और महफिल लूट ली हैं।;

Update: 2025-02-21 16:42 GMT

करीना कपूर के फुफेरे भाई आदर जैन की शादी हो रही है। उनकी शादी एक्ट्रेस अलेखा आडवाणी के साथ मुंबई के ताज होटल में हो रही है। इस शादी समारोह में फिल्म और बिजनेस जगत की हस्तियों का जमावड़ा है। शादी में कपूर खानदान के अलावे का बिजनेस जगत की हस्तियां भी पहुंची हैं। लेकिन शादी समारोह में मौजूद पैप्स की निगाहें अंबानी पर ठहर गई। आदर जैन की शादी में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी पहुंची थीं। इसके साथ ही मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ पहुंची थीं।

आकाश और श्लोका अंबानी बिलकुल क्यूट कपल लगे हैं। आकाश अंबानी इस समारोह में हाई नेक कोट पहनकर आए थे। वहीं, उनकी पत्नी ग्रीन कलर के कॉम्बिनेशन वाली लहंगा और चोली पहनी थी। साथ ही गले में ग्रीन कलर कीमती हार कई लरी वाली कैरी की थी। उन्होंने इसी जेम्स का ईयररिंग भी पहना था। भारी भरकम हार से श्लोका मेहता ने भारत की शान ताज होटल में महफिल लूट ली थी। वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इस दौरान वहां पैप्स का भी भारी जमावड़ा था। पैप्स को आकाश और श्लोका ने निराश नहीं किया है। दोनों ने वहां रुककर उनके सामने पोज दिया है। इसके बाद दोनों मुस्कुराते हुए शादी समारोह के अंदर चले गए हैं। शादी में आए मेहमानों की निगाहें श्लोका की हार पर जरूर टिक जा रही थी।


वहीं, इसी शादी समारोह में श्लोका की चाची सास टीना अंबानी भी पहुंची थीं। टीना अंबानी अपने पति अनिल अंबानी के साथ आई थीं। टीना अंबानी एक समय में बॉलीवुड की अभिनेत्री रही हैं। टीना अंबानी लाल सुर्ख साड़ी में पहुंची थीं। वहीं, अनिल अंबानी ने इस शादी समारोह के लिए सफेद शेरवानी कैरी किया था। टीना अंबानी साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थीं लेकिन अपनी बहू श्लोका को मेहता को टक्कर नहीं दे पाईं।


टीना अंबानी और श्लोका मेहता के वीडियो सामने आए हैं। इसमें साफ दिख रहा है कि श्लोका खूबसूरती के मामले में चाची सास पर भारी पड़ी हैं। चाचा सास महफिल में फीकी नजर आई हैं। कुछ दिन पहले इसी तरह से श्लोका मेहता रणधीर कपूर के बर्थडे में गई थीं। बर्थडे के दौरान वह अपने बच्चों के साथ गई थीं। वह श्लोका बिल्कुल सादगी वाले ड्रेस में पहुंची थी। सिंपल लुक से श्लोका ने सबका दिल जीत लिया था। साथ ही बच्चे ने जब कचरा फेंक दिया तो श्लोका अंबानी खुद ही उसे उठाते दिखी थीं। 

Similar News