IND vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा की कड़क वापसी, इंग्लैंड के खिलाफ ठोका धमाकेदार शतक
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर रोहित शर्मा ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उनके बल्ले से 16 महीने बाद वनडे इंटरनेशनल में शतक निकला है। रोहित शर्मा की पारी के बूते भारत मजबूत स्थिति में है।;
IND vs ENG 2nd ODI News: भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कड़क फॉर्म में लौट आए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने धमाकेदार पारी खेली है। 90 बॉल खेलकर रोहित शर्मा ने 119 रन की पारी खेली है। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा छक्कों और चौकों की बरसात की है। लंबे समय से भारतीय टीम उनके फॉर्म में लौटने का इंतजार कर रही थी। कप्तान रोहित शर्मा आज उपकप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने आए थे।
कप्तान और उपकप्तान ने भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दी है। रोहित शर्मा ने मैदान में जता दिया है कि वह हिटमैन क्यों हैं। मैदान के हर कोने में रोहित शर्मा ने शॉट लगाए हैं। उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाकर मैदान में लौटे हैं। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 305 रनों का लक्ष्य दिया था। रोहित शर्मा की पारी के बूते भारत के लिए यह लक्ष्य आसान हो गया।
रोहित शर्मा के वनडे करियर का यह 32वां शतक था। हालांकि यह शतक उनके बल्ले से करीब 16 महीने बाद निकला है। इससे पहले रोहित शर्मा ने 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी। उस मैच में रोहित शर्मा ने 131 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड के गेंदबाज लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें आउट किया है। वहीं, रोहित शर्मा ने इस शतक के जरिए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। रोहित शर्मा ने इस मैच में 76 रनों में अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने 30 गेंदों में फिफ्टी पूरा कर लिया था। वहीं, अगर भारत यह मैच जीत जाती है तो वनडे सीरीज पर कब्जा हो जाएगा।