कौन है यह स्टाफ? जिसका अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सेलिब्रेट कर रहे बर्थडे

अनंत अंबानी जिस स्टॉफ का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, उनका नाम भीमाराम देवासी है। वह मूल रूप से राजस्थान जिले के पाली के रहने वाले हैं। भीमाराम देवासी को अंबानी परिवार के बेहद विश्वसनीय स्टाफ माना जाता है। वह धीरूभाई अंबानी के समय से रिलायंस ग्रुप से जुड़े हैं।;

Update: 2025-02-23 14:50 GMT

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी शादी के बाद से ही चर्चा में रहते हैं। उनकी शादी राधिका मर्चेंट के साथ हुई है। महाकुंभ के बाद दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी अपने स्टाफ का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों रात को केक काट रहे हैं। साथ ही उन्हें बर्थडे की शुभकामना दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि अनंत और राधिका जिस स्टाफ का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं वो कौन हैं।

अनंत अंबानी जिस स्टॉफ का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, उनका नाम भीमाराम देवासी है। वह मूल रूप से राजस्थान जिले के पाली के रहने वाले हैं। भीमाराम देवासी को अंबानी परिवार के बेहद विश्वसनीय स्टाफ माना जाता है। वह धीरूभाई अंबानी के समय से रिलायंस ग्रुप से जुड़े हैं। अंबानी परिवार के सभी सदस्यों के साथ उन्होंने करीब काम किया है। अब अनंत अंबानी के निजी स्टाफ के रूप में काम करते हैं। ऐसे में अनंत अंबानी उनका ख्याल रखते हैं। भीमाराम देवासी का बर्थडे सेलिब्रेशन एंटीलिया में ही हो रहा था। इस दौरान राधिका और अनंत अंबानी ने उनके बर्थडे पर खूब प्यार लुटाया है।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भीमाराम देवासी से अनंत अंबानी कितना प्यार करते हैं। पहले वह उन्हें केक खिलाते हैं, फिर लिपटकर कहते हैं कि हैप्पी बर्थडे भीमा। इसके बाद राधिका मर्चेंट भी केक खिलाती हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अंबानी परिवार का वफादार डॉगी भी वहां मौजूद था। वहीं, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी भीमाराम देवासी को बर्थडे पर लिखित शुभकामना भेजी है।

अनंत अंबानी के इस अंदाज पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही फैंस उनकी सादगी की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस लेबल पर पहुंचने के बाद भी अंबानी परिवार के लोग अपने स्टाफ का कितना ख्याल रखते हैं। यही वजह है कि लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

Similar News