उम्र से बड़े हैं संस्कार... एश्वर्या राय बच्चन की बेटी ने जीता सबका दिल

Aishwarya Rai Bachchan Daughter: ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। चर्चा उनके संस्कार को लेकर है, जिसमें एक लिजेंडरी एक्टर से पैर छूकर आर्शीवाद ले रहीं।

Update: 2024-09-20 04:45 GMT

मुंबई:ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन उनके साथ साए की तरह रहती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जहां भी जाती हैं, उनकी बेटी उनके साथ साए की तरह रहती हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दुबई का है, जहां एश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स 2024 में शामिल होने गई थीं। इस अवार्ड्स में आराध्या बच्चन के संस्कार को देखकर लोग दीवाने हो गए हैं। साथ ही सब लोग तारीफ कर रहे हैं।


उमर से बड़े हैं संस्कार

दरअसल, आराध्या बच्चन अपनी मां के साथ उस समारोह में गई थीं। मां ऐश्वर्या राय बच्चन को जब अवार्ड मिल रहा था, तब आराध्या नीचे बैठकर फोटो क्लिक कर रही थीं। ऐश्वर्या राय मंच से नीचे उतरती हैं तो उनके साथ लिजेंडरी एक्टर शिव राजकुमार थे। शिव राजकुमार से ऐश्वर्या राय बात कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी आराध्या बच्चन को भी बुलाया। आराध्या आती हैं तो शिव राजकुमार का हाथ जोड़कर अभिवादन करती हैं। इसके बाद मां इशारा करती हैं तो आराध्या बच्चन पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं।


Full View

लिजेंडरी एक्टर शिव राजकुमार उन्हें आशीर्वाद भी देते हैं। आराध्या बच्चन का यह संस्कार देखकर वह काफी प्रभावित होते हैं। अब सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग कह रहे हैं कि उम्र बड़े इनके संस्कार हैं।

संस्कारों की हो रही है तारीफ

गौरतलब है कि यह वीडियो इसलिए महत्वपूर्ण है कि बॉलीवुड पर सांस्कृतिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप लगता है। भारतीय संस्कृति में पैर छूकर आशीर्वाद लेना एक परंपरा और संस्कार है। बच्चन परिवार की बहू ने अपनी बेटी में इस संस्कार को जीवित रखा है। आराध्या बच्चन हमेशा अपनी मां के साथ ही स्पॉट होती हैं। वह बॉलीवुड के परपंचों से भी दूर रहती हैं। वहीं, इस कार्यक्रम में आराध्या और ऐश्वर्या राय बच्चन के आउटफिट्स भी कमाल के लग रहे थे।

Similar News