Sonakshi Sinha: अभी नहीं उतरी है सोनाक्षी सिन्हा की खुमारी, पति जहीर के साथ नई दुल्हन की तरह मारी पोज

Sonakshi Sinha With Zaheer Khan: शादी के महीनों बाद सोनाक्षी सिन्हा मुंबई में पति के साथ नई नवेली दुल्हन की तरह दिखी हैं। उनका यह अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है।

By :  Monika
Update: 2024-09-23 16:25 GMT

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी के दो माह से अधिक हो गए हैं। वह हनीमून से भी लौट आई हैं लेकिन शादी की खुमारी अभी नहीं उतरी है। सोनाक्षी सिन्हा को मुंबई में पति जहीर खान के साथ नई दुल्हन की तरह स्पॉट किया गया है। लाल सुर्ख जोड़े में सोनाक्षी सिन्हा नई नवेली दुल्हन की तरह दिखी हैं। वह इंडिया बेस्ट डांसर के सेट पर बन ठनकर पहुंची थी। पति जहीर खान भी लाल ड्रेस पहने हुए थे।

नई दुल्हन की तरह मटकते आईं सोनाक्षी सिन्हा

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ महीने पहले जहीर खान से शादी की है। अलग-अलग के धर्म की होने की वजह से यह शादी सुर्खियों में रही थी। सोनाक्षी की शादी से उनके भाई दूर रहे थे। अब सोनाक्षी अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है। मुंबई में अक्सर दोनों को स्पॉट किया जाता है। आज भी सोनाक्षी सिन्हा नई नवेली दुल्हन की तरह मटकते हुए अपने पति जहीर खान के साथ निकली थी।


Full View

दोनों ने दी चुम्मी

इस दौरान सोनाक्षी और जहीर खान ने पैप्स को देखकर पोज भी दिए हैं। दोनों एक-दूसरे के हाथ थामे हुए चल रहे थे। जहीर खान भी लाल पठान शूट पहने हुए थे। वहीं, पैप्स को देखकर दोनों ने अलग अंदाज में फ्लाइंग किस दिए हैं। दोनों का यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अब सोशल मीडिया पर जहीर खान और सोनाक्षी सिन्हा के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

हंसते हुए बढ़ गए आगे

पैप्स को पोज देने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए हैं। उनकी हंसी पर फैंस मेहरबान है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मुस्कान से फैंस का दिल लूट लिया है।

इसके बाद दोनों ने इंडिया बेस्ट डांसर के सेट पर धांसू एंट्री मारी है। वहां भी दोनों का अलग स्वैग दिखा है। शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान लाल जोड़े में दिखे हैं। यह तस्वीर इसलिए लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Similar News